भारत में कोविड-19 के नए मामले और ओमिक्रॉन वेरिएंट की स्थिति

COVID 19 Cases in India live
पिछले कुछ महीनों से एशिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में रोज़ नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में लोगों को पहले ही बूस्टर डोज़ दी जा चुकी हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि नया वैरिएंट पहले से ज़्यादा खतरनाक या संक्रामक है।
Reference ByCOVID-19 cases are rising sharply across parts of Asia. Hong Kong, Singapore, and Thailand are seeing a notable surge. But what's driving this increase? According to Singapore’s health ministry, COVID cases jumped to an estimated 14,200 in the week from April 27 to May 3.… pic.twitter.com/3vqv18MJsw
— IndiaToday (@IndiaToday) May 20, 2025
भारत की स्थिति क्या है?
अब तक भारत में कोविड-19 के 257 सक्रिय मामले सामने आए हैं। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
राज्यों में क्या हालात हैं?
- महाराष्ट्र:
मुंबई में मई महीने में 95 नए केस मिले हैं। जनवरी में पूरे महाराष्ट्र में 106 केस थे। अब तक 16 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। - पुणे:
पुणे में नायडू अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 50 बेड रिज़र्व किए गए हैं। मई में सिर्फ एक बुज़ुर्ग मरीज सामने आया था, जो अब ठीक हो चुका है। - तमिलनाडु और पुडुचेरी:
दोनों राज्यों में 12-12 नए मामले मिले हैं। चेन्नई में शुरुआत में बुखार को फ्लू समझा जा रहा था, लेकिन अब पता चला है कि ये कोविड-19 है। डॉक्टरों का कहना है कि पहले जो सैंपल पॉजिटिव मिल रहे थे, वो इन्फ्लूएंजा ए या बी के थे, लेकिन अब ज़्यादातर कोविड के केस हैं। - गुजरात:
अहमदाबाद में एक ही दिन में 7 नए केस सामने आए हैं। यह चौंकाने वाला है, क्योंकि पिछले एक साल से यहां हर महीने सिर्फ 1 केस मिल रहा था। - कर्नाटक:
यहां 16 एक्टिव केस हैं। सभी मरीज घर पर आइसोलेशन में हैं और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
भारत में कुल केस कितने हैं?
19 मई 2025 तक भारत में कुल 257 एक्टिव कोविड-19 केस हैं।
सरकार की तैयारी:
संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और ज़रूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
टीकाकरण पर क्या कहा गया है?
डब्ल्यूएचओ और अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड वैक्सीन अभी भी संक्रमण से बचाव के लिए बहुत जरूरी है। नई परिस्थितियों को देखते हुए वैक्सीन में बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन वैक्सीनेशन में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।